Showing posts with label कविता-संग्रह. Show all posts
Showing posts with label कविता-संग्रह. Show all posts

June 16, 2019

पिता


तुम्हें एक दिवस में
समेटूँ कैसे
तुम्हारा होना
पूरा युग है

सपनों की नींव
उम्मीद के सिक्के
नींदों में धूप
इन्द्रधनुषी बस्ते

शब्दों की डुगडुगी
कागज़ की नाव
गेहूँ की गमकती बाली-सा
तुम्हारी यादों का गाँव

― पिता
Sketch by Nirmal Saxena



July 29, 2016

तुम्हारी नज़्म

गुलज़ार साब को जितना पढ़ते हैं
उनकी नज्में हमें अंदर से थोड़ा और खाली कर जाती है
खालीपन जिसमें कुछ नही बचता सिर्फ गुलज़ार के
गुलज़ार जो अब एक एहसास हो चुके हैं

उम्र, लफ्ज़, जिस्म से परे.. 
Dedicated to Gulzar Saab
तुम्हारी नज्म पढ़ी
आधी से कुछ ज्यादा
पूरी से कुछ कम

मेरी आँखों के काले मोती उलझ गए
डायरी में बिखरे तुम्हारे लफ़्ज़ों से

पलट कर  वो लम्हा मैंने
मूँद लिया पलकों  को
किताब को सीने से लगाया
तो जाकर अटक गया वो
साँसों के बीच कहीं 

वो लम्हा जिसे
आजाद होना है
या फिर कैद हो जाना है तुझमें
वो नज़्म जिसे
पूरा होना है.. 
या फिर छूट जाना है मुझमें

सुनो ना
सुनो तो
तुम्हे किसी मोड़ पर
नज़्म का वो कतरा मिले
तो छोड़ आना उसे वहीँ
मेरे लिए तुम
तुम्हारा
कुछ वक्त ले आना 

ना जाने कब से
अपने वजूद का दूसरा सिरा तलाशती
तुम्हारी  नज्म अधूरी है.. 

- अंकिता चौहान 


यह मैं भी एक नज्म होत्ती(2014) का शायद जुड़्वा हिस्सा होगा.. जो अगस्त गुलज़ार है(2015) से होता हुआ 2016 तक मेरे साथ चला आया..18 अगस्त जन्मदिन विशेष! 

July 04, 2016

बात समझ में देर से आई - एक कविता

बात समझ में देर से आई

रात अंधेरे तारे तकना
गिन-गिन तेरी
उंगली पे रखना
क्यूँ
बेकस मन को भाता है
बहते बादल, आधा चाँद
मुझे 
तुम तक क्यूँ ले जाता है
बात समझ में देर से आई।

शाम ढले वो उजला पंछी
मन की धनक मुंडेरों पर
किस
उम्मीद को चुगने आता है
ढाई लफ्ज़ औ’ दो मिसरे
मेरे होंठो पर 
क्यूँ रख जाता है
बात समझ में देर से आई।

सबके मुंह की समझाईश
क्यूँ बेमानी हो जाती है
तेरी हथेली कांधे पर
बेबोल ही सब कह जाती है
बात समझ में देर से आई।

मेरे मन की गीली मिट्टी 
तेरी यादों की टप-टप सुनती है
सौंधी बारिश, तेरी खूश्बू
इतरों में कहाँ सम्भलती है
बात समझ में देर से आई।

तेरे होने में अक्सर 
मैं क्यूँ खुद को पा जाती हूँ
दूर पास के फेर में घुलकर
मैं कैसे  
तुम हो जाती हूँ
बात समझ में देर से आई
यही..बात समझ में देर से आई। 

- अंकिता चौहान    


May 08, 2016

गुलजार साब की एक नज़्म - मां


तुझे पहचानूंगा कैसे?
तुझे देखा ही नहीं

ढूंढ़ा करता हूं तुम्हें
अपने चेहरे में कहीं

लोग कहते हैं
मेरी आँखे मेरी माँ सी है

यूं तो लबरेज़ हैं पानी से
मगर प्यासी हैं

कान में छेद है
पैदायशी आया होगा
तूने मन्नत के लिए
कान छिदाया होगा

सामने दांंतोंं का वक़्फ़ा है
तेरे भी होगा
एक चक्कर
तेरे पांव के तले भी होगा

जाने किस जल्दी में थी
जन्म दिया, दौड़ गई
क्या ख़ुदा देख लिया था
कि मुझे छोड़ गई

मेल के देखता हूँ
मिल ही जाएं तुझ-सी कहीं
तेरे बिन ओपरी लगती है
मुझे सारी जमीं

तूझे पहचानूंगा कैसे?
तूझे देखा ही नहीं।
-          
   - गुलजार


March 05, 2016

वक्त के साथ-साथ..

रोज़ सुनता हूँ
राह चलते मुसाफिरों से
वक़्त बदल गया है..
लोग बदल गए है

कभी कभी उनपर यकीन हो आता है
कहीं मैं भी तो नहीं बदल गया... 

लेकिन कुछ लम्हें, बार-बार मन की मुंडेर पर दस्तक देते हैं
लम्हें जिनमें कुछ यारियाँ बसी हैं
कुछ बचपन बसा है
कहीं हंसी खनकती है
तो कहीं यारों की बातें..

एक अरसे बाद उनका मिलना 
यकीन दिला देता है,
कि इस ‘बदले हुए कुछ’ को भी 
बेहद खूबसूरती से जी लेगें,
अगर यारियाँ साथ हो..


- अंकिता चौहान  



February 29, 2016

तुम चले जाओगे - कवि अशोक वाजपेयी

Photo Credit
तुम चले जाओगे
पर थोड़ा सा यहाँ भी रह जाओगे
जैसे रह जाती है
पहली बारिश के बाद
हवा में धरती की सौंधी सी गंध
भोर के उज़ास में
थोड़ा सा चंद्रमा
खंडहर हो रहे मंदिर में
अनसुनी प्राचीन नूपुरों की झंकार

तुम चले जाओगे
पर थोड़ी सी हँसी
आँखों की थोड़ी सी चमक
हाथ की बनी थोड़ी सी कॉफी
यहीं रह जाएँगे
प्रेम के इस सुनसान में

तुम चले जाओगे
पर मेरे पास
रह जाएगी

प्रार्थना की तरह पवित्र
और अदम्य
तुम्हारी उपस्थिति
छंद की तरह गूँजता
तुम्हारे पास होने का अहसास
तुम चले जाओगे
और थोड़ा सा यहीं रह जाओगे।

- कवि अशोक वाजपेयी

December 22, 2015

कविता - ख्वाहिशें

वह सपने देखती है, 
जागती आँखों से ज़िंदगी के और आँख मूँद कर किताबो के। 
वह बेसुध थिरकती है, 
कभी बाबा की डाँट पर तो कभी माँ के दुलार पर। 
हर इंकार पर थोड़ा सहम जाती है, 
अपनी ख्वाहिशों के पंख समेट इंतज़ार करती है...
मजबूत करती है 
हर वो पक्ष 
जो उसे अपने सपने के शायद और करीब ले जाए। 
कहने को बच्ची है.. 
लेकिन अपना बचपन, काफी पहले पीछे छोड़ आती है। 
लादी हुई समझदारी से.. 
जब खुद को परेशान पाती है तो 
नादानियों की झील में 
एक डुबकी लगा, 
बस एक कहानी गड़ लाती है...।  

- अंकिता चौहान (आज सिरहाने के लिए लिखी गई थी)  

October 19, 2015

हमेशा देर कर देता हूँ मैं - मुनीर नियाज़ी

हमेशा देर कर देता हूँ मैं..

जरूरी बात कहनी हो
कोई वादा निभाना हो
उसे आवाज़ देनी हो
उसे वापस बुलाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं ..

मदद करनी हो उसकी
यार की ढ़ारस बंधाना हो
बहुत देरीना रस्तों पर
किसी से मिलने जाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं..

बदलते मौसमों की सैर में
दिल को लगाना हो
किसी को याद रखना हो
किसी को भूल जाना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं ..

क़िसी को मौत से पहले
किसी ग़म से बचाना हो
हकीकत और थी कुछ
उसको जाके ये बताना हो
हमेशा देर कर देता हूँ मैं ..

- मुनीर नियाज़ी

(Voiced by Me)

September 12, 2015

ग़ुलज़ार साब की एक नज़्म


पूरे का पूरा आकाश घुमा कर
बाज़ी देखी मैंने

काले घर में सूरज रख के,
तुमने शायद सोचा था, मेरे सब
मोहरे पिट जायेंगे,
मैंने एक चिराग़ जला कर,
अपना रस्ता खोल लिया.

तुमने एक समन्दर हाथ में ले कर, मुझ
पर ठेल दिया।
मैंने नूह की कश्ती उसके ऊपर रख
दी,

काल चला तुमने और मेरी जानिब
देखा,
मैंने काल को तोड़ क़े 
लम्हा-लम्हा जीना सीख लिया.

मेरी ख़ुदी को तुमने चन्द
चमत्कारों से मारना चाहा,
मेरे इक प्यादे ने तेरे चाँद का
मोहरा मार लिया

मौत की शह दे कर तुमने समझा
अब तो मात हुई,
मैंने जिस्म का ख़ोल उतार क़े
सौंप दिया,
और रूह बचा ली,

पूरे-का-पूरा आकाश घुमा कर अब
तुम देखो बाजी,
पूरे-का-पूरा आकाश घुमा कर अब
तुम देखो बाजी..

- गुलज़ार साब 
P.s - Tried to recite his Nazm. Found it Inspirational and heartwarming.(ग़ुस्ताखी माफ) 

September 05, 2015

शिक्षक : एक कविता

शिक्षक वह पुल है जो आपकी उंगली थामकर
आपको अज्ञानता के अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है।

शिक्षक वह आयाम है जो आप पर अपनी राय थोपे बिना
आप जिदंगी में क्या करना चाहते हैं, उसको निखारने में मदद करे।

शिक्षक वह दिशा है जब सभी रास्ते बंद नज़र आये तो
अर्जित किया ज्ञान पुंज, आप के अंदर प्रज्वलित कर सके।

शिक्षक वह मुस्कान है जो आपकी हर सफलता को सराहे
साथ ही असफलता के दौर से जूझने का साहस दे।

शिक्षक वह शख्स है जो आपको अंकगणित सीखाते हुए

आपके जीवन की अभिन्न कविता बन जाए! 

- Ankita Chauhan 




July 06, 2015

Waqt Mila To Sochenge - Poetry

क्यूँ तू अच्छा लगता है वक़्त मिला तो सोचेंगे
तुझ में क्या क्या देखा है, वक़्त मिला तो सोचेंगे

सारा शहर शानासाई का दावेदार तो है लेकिन
कौन हमारा अपना है, वक़्त मिला तो सोचेंगे

हमने उसको लिखा था कुछ मिलने की तदबीर करो
उसने लिखकर भेजा है, वक़्त मिला तो सोचेंगे

मौसम, खुशबू, बादे-सबा, चाँद, शफक और तारों में
कौन तुम्हारे जैसा है, वक़्त मिला तो सोचेंगे

या तो अपने दिल की मानो या फिर दुनिया वालों की
मशविरा उसका अच्छा है, वक़्त मिला तो सोचेंगे

क्यूँ तू अच्छा लगता है वक़्त मिला तो सोचेंगे ।


Attaullah Khan recited it  at coke studio (Pakistan) 




May 27, 2015

लौट कर आना तेरा

लौट कर आना तेरा
मुमकिन नहीं अगर
इन वादों की रसीदें
तू साथ लेता जा..

ये निगाह-ए-तन्हाई औ’
खामोशियों के सुर
रूठा हुआ दिल-ए-साज़ भी
तू साथ लेता जा..

आँखों में ठहरी नमी
हथेली पर आ ज़मी
लकीरों में उगते उफ़ूक भी
तू साथ लेता जा..

माना के तेरे चर्चे
तेरी शोहरत सर-ए-जहां
गुजरी तेरे बगैर
ये मेरी ज़िदगी निहां..
सांसों में आ उलझा है
इक आखिरी अरमां
बेमाने इस वज़ूद से
निज़ात देता जा..

लौट कर आना तेरा
मुमकिन नहीं अगर
इन वादों की रसीदें
तू साथ लेता जा.. 

- Ankita Chauhan 

Uljhan (Raat Pashmine Ki)





उलझन

एक पशेमानी रहती है
उलझन और ग़िरानी भी
आओ फिर से लड़कर देखें
शायद इससे बेहतर कोई
और सबब मिल जाए हमको
फिर से अलग हो जाने का..

April 08, 2015

Pankhuri

Photo Credit : Google
1.
बूंद भर इश्क़
सुलगते अल्फाज़ सी वो,
होठों पर ठहरी दुआ
क़भी उर्दू की आवाज़ सी वो..


2.
ख्वाहिशों की बज़्म में
खामोश सी शरर
निस्बतों की भीड़ में
तेरा रूह-ए-शहर..


- Ankita Chauhan




February 15, 2015

गुलजार साब की नज़्म - सब कुछ वैसे ही चलता है


“
जो गुजर जाती है बस उसपे गुज़र करते हैं" ज़िंदगी की दास्तां बयाँ करते गुलजार साब के लफ्ज़ हमारे एहसासों को आवाज़ दे जाते हैं। अक्सर उनकी नज़्मों और गीतों में उलझ कर मायने मिल जाते हैं सांसों को, अर्थ मिल जाता है जीवन का.. 

कैसे कोई इतने आसान लफ्ज़ों में अनकही यादें पिरो देता है, क्यूँ हम अपनी ज़िदंंगी में घटा हुआ, उनके गीतों में ढ्ंढू लेते हैं, शायद यही गुलजार हैं..

गुलजार साब की नज़्म "सब कुछ वैसे ही चलता है" धीमे से कामों में एक कड़वा सच गुनगुना जाती है कि ज़िंदगी एक रवायत है, जिसे निभाना पड़ता है, उनके बिना भी जो कभी आपकी ज़िंदगी थे। 

सब कुछ वैसे ही चलता है 
जैसे चलता था जब तुम थी 

रात भी वैसे ही 
सर मूंदे आती है 
दिन भी वैसे ही 
आँखें मलता जागता है 

तारे सारी रात जम्हाईयाँ लेते हैं 
सब कुछ वैसे ही चलता है 
जैसे चलता था 
जब तुम थी 

काश तुम्हारे जाने पर
कुछ फर्क तो पड़ता जीने में 
प्यास ना लगती पानी की 
या नाखून बढना बंद हो जाते 
बाल हवा में ना उड़ते 
या धुंआ निकलता सांसों से 
सब कुछ वैसे ही चलता है 

बस इतना फर्क पड़ा है मेरी रातों में 
नींद नहीं आती तो 
अब सोने के लिए 
एक नींद की गोली 
रोज़ निगलनी पड़ती है 

- गुलजार साब


Post dedicated to Maa

January 26, 2015

Alvida 2014

Photo Credit : Arushi Calender 

Although It could have written at the end of the year. But how could you write something without missing someone, so yes I am missing you Dear 2014, you have added some beautiful, sweet-and-salty moments to my life.

Guzar chala ye saal  bhi,
yun laga mano 
hawa ke jhonke mein lipta ek lamha
aahista se,
mujhe chookar nikla ho abhi abhi..

Kuch khatte meethe shikwe,
Kahin Sukoo’n bhari yaadein,
Kuch ek jhoote vaado’n  mein simta vo ek lamha..

anubhav  ki gathri (sack) bhari kar gaya ho..
umra mein kuch jod, Kuch ghata kar
zindagi ke ankganit uljha kar
ek masoom si rivayat nibha
Guzar chala ye saal bhi..


- Ankita Chauhan 

December 26, 2014

Kuch Ishq

आहिस्ता-आहिस्ता,
अब-जब वक़्त बिछड़ने लगा है हथेली से
कुछ आहट महसूस होती है इर्द-गिर्द

डबडबाती पलकें उठाकर देखती हूँ तो
खुद की सांसे ही तैरती मिलती हैं
कुछ बदहवास तो कुछ लावारिस

अनजाने में खामोशी के कुछ
बीज बो दिए थे हमनें,    
दिल तक पहुँचती हर राह पर  
ना जाने कब,
शिकवों की बर्फ-सी जम गई

इक युग बीत चला,                      
दो रूहें अर्ज़ी लगाए हुए हैं बरसों से
मानों आखें भी आज़ाद होना चाहती हों
उक्ता गई हों एक बेहिस नज़रिये से

आज सामने पाकर तुम्हें
झिझक की कैद से
चुरा लिया मैंने
एक लम्हा

अधरों पर बिखर गया
गीली हंसी में डूबा इक सवाल,

“इतने अरसे बाद मिले हैं हम
कुछ इश्क़ तो जी रहा होगा तुझमें भी,

कुछ मुहब्बत तो तुझमें अब भी धड़कती होगी..!”  

- अंकिता चौहान  


September 19, 2014

नया अहसास

Photo courtesy : Vivek Arya 


सच !
कितना मुश्किल है
अधूरे किस्से को पूरा करना
किस्सा, जिसके फूल जैसे किरदार
एक साथ बैठकर गढ़े थे,
कभी हमनें

समय की धूप में
आँचल रहता तुम्हारा, मेरे अस्तित्व पर
बारिशों में
मैं अपना रैन-कोट
तो कभी अपनी मोहब्बत,
ओढ़ा दिया करता तुम्हें...

अपने कांपते हाथों में
उस नन्ही सी
मुस्कान को लिए  
जब तुम पहली बार घर आई
तुम्हारी आँखों से
बरसती खुशी
एक अरसे तक
भिगोती रही मेरा कॉलर
खमोश पल, फिर भी कितना सुखद !

कॉलर तो आज भी
भीग जाया करता है, तुम्हारी यादों में
लेकिन मुझे दिया हुआ
तुम्हारा मासूम तोहफा
वही नन्ही सी ज़िन्दगी, हथेली रख देती है
मेरे गालों पर,
निर्जीव क्षणों में उत्सव भर   
हमारी नन्ही परी
जीवित रखे हुए है मुझे...

उसके साथ..
एक नए अहसास,
एक नए पात्र को जी रहा हूँ
सुनो ! खुश खबरी है,
धीरे-धीरे
मैं एक माँ हो रहा हूँ !

   
- अंकिता चौहान