September 19, 2014

नया अहसास

Photo courtesy : Vivek Arya 


सच !
कितना मुश्किल है
अधूरे किस्से को पूरा करना
किस्सा, जिसके फूल जैसे किरदार
एक साथ बैठकर गढ़े थे,
कभी हमनें

समय की धूप में
आँचल रहता तुम्हारा, मेरे अस्तित्व पर
बारिशों में
मैं अपना रैन-कोट
तो कभी अपनी मोहब्बत,
ओढ़ा दिया करता तुम्हें...

अपने कांपते हाथों में
उस नन्ही सी
मुस्कान को लिए  
जब तुम पहली बार घर आई
तुम्हारी आँखों से
बरसती खुशी
एक अरसे तक
भिगोती रही मेरा कॉलर
खमोश पल, फिर भी कितना सुखद !

कॉलर तो आज भी
भीग जाया करता है, तुम्हारी यादों में
लेकिन मुझे दिया हुआ
तुम्हारा मासूम तोहफा
वही नन्ही सी ज़िन्दगी, हथेली रख देती है
मेरे गालों पर,
निर्जीव क्षणों में उत्सव भर   
हमारी नन्ही परी
जीवित रखे हुए है मुझे...

उसके साथ..
एक नए अहसास,
एक नए पात्र को जी रहा हूँ
सुनो ! खुश खबरी है,
धीरे-धीरे
मैं एक माँ हो रहा हूँ !

   
- अंकिता चौहान 

September 11, 2014

Shor

गुज़रते इस वक़्त के
खामोश साहिल पर,
साया तुम्हारी यादों का
अब शोर करता है..

होती जो मैं हवा,
तेरी सांसों में पनाह पाती,
धनक-भर हसरतों-सी
मीठी फ़ुहार बन जाती..

राज़दां ग़र होते जो तुम
इक हयात मुमकिन थी,
तेरे मेरे दरमियां
इश्क-ए-कायनात मुमकिन थी..

दहलीज़ पर सिमटें हैं
कई ख्वाब क्या कहना,
ज़वाब में मिलते रहे
सवाल क्या कहना..

ज़ज्बा तुम्हारे वादों का
अब शोर करता है,
गुज़रते इस वक़्त के
खामोश साहिल पर,
साया तुम्हारी यादों का
अब शोर करता है..!


- अंकिता चौहान

September 04, 2014

दर्द का रिश्ता !


Photo Courtesy : Google
ख्वाब भरी
इन आंखों में,
आकर थमे 
जो नमी कभी,

चूम लूं 
मैं 
इन पलकों को
के...
एक दर्द का रिश्ता 
तुझसे है,

तेरा इश्क़ है 
क़ाबा  मेरे लिए
रूह-ए-हयात सा रिश्ता 

तुझसे है..!

- अंकिता चौहान 

Book Excerpt : The Dalai Lama's Cat : David Michie


Title: The Dalai Lama’s Cat
Author: David  Michie
Publication: Hay House
Genre: General Fiction
Source: Kindle Edition
Rating: 4/5

Past Days .. I was reading ‘ The Dalai Lama’s cat ‘ and  learnt something from it .. I just wanted to share it . Worthwhile I think …!


“It is good, very good, to acknowledge a problem with anger,” he continued.
“I’ve been high strung my whole life,” she said.
“Sometimes we know we need to change our behavior. But it requires some sort of shock for us to realize we must change. Starting now.
” “Sì.” Mrs. Trinci gulped down another wave of tears.
“But how?”
 “Begin by considering the advantages of practicing patience and the disadvantages of not practicing it,” the Dalai Lama told her.
 “When one is angry, the first person to suffer is oneself. No one who is angry has a happy, peaceful mind.”
Mrs. Trinci looked at him intently with red-rimmed eyes.
“We also need to think about the impact on others. When we say hurtful things we don’t really mean, we can create deep wounds that can’t be healed. Think of all the rifts between friends and within families, divisions that have led to a complete breakdown in the relationship, all because of a single angry outburst.”
 “I know!” Mrs. Trinci wailed.
 “Next, “Next, we ask ourselves, where is this anger coming from? If the true cause of anger is the fridge or the gas or the lack of raspberries, then why isn’t everyone else angry at these things?

 You see, the anger isn’t coming from out there. It’s coming from our mind. And that is a good thing, because we can’t control everything around us in the world, but we can learn to control our own mind.”
                    ……………………………………………………………

August 20, 2014

तस्वीरें !

बेमाने इन रिश्तों की गर खुमारियाँ उतरें
खामोशियों के इर्द-गिर्द फिर ढूंढ़ना मुझे...

बहते तेरे पलों में
इक बेफिक्र लम्हा था,  
आंखों में दर्ज़ कर उसे
मैं,
नई उम्र दे गया...

कई हिज़ाबों से घिरा इक
शख्स तन्हा था,
आंखों में दर्ज़ कर तुझे
मैं,
एक दास्तां दे गया...

तुम्हें गिला रही अक्सर,
”कुछ कहते नहीं हो तुम..!!”
तुम्हारी इस अदा को भी
नज़ारा-सोज़ ( worth seeing ) करता रहा हूँ मैं...


खामोशियों के इर्द-गिर्द फिर ढूंढ़ना मुझे
उन्हीं तस्वीरों के इक खास रंग में निहां ( Hidden) हूँ मैं...


- अंकिता चौहान 



August 14, 2014

मैं भी एक नज़्म होती

Photo Courtesy : Google 

क़ाश !
मैं भी एक नज़्म होती,
तुम अपनी
डेस्क पर बिखरे पन्नों में दबे हुए
अल्फाज़ों को साध
उतार लेते कागज़ पर मुझे...

खिड़की से छनकर आती नै-रंग (fascinating) हवा,
आफताबी सदा ( Sound)
जब जब तुम्हारे ज़हन पर
दस्तक देते
उधार ले उनसे एक-आध मिसरे
तुम गढ़ लेते मुझे...

फिर
अपनी उंगलियों में
उलझी हुई उस कलम को
खुद से जुदा कर,
उठा कर् सफ़हे (page) समेट मुझे
नज़रों के करीब लाते,

दोहराते मुझे
अपना साज़ देते..

चाँदनी के नूर में
पगा हुआ
इक शीरीं (Sweet) सा नाम देते...

काश !
मैं भी एक नज़्म होती तो,
मेरे राहबर, ( Guide)
तुम मुझे अपनी
एक मुकम्मल शाम देते..!!

- अंकिता चौहान 


July 10, 2014

धुंधले पड़ते लफ़्ज़


Photo Courtesy : Vivek Arya 


हर उस लफ़्ज़ को आयत मानकर पड़ता, 
जिस पर ठहर जाती थी उंगली तेरी..

मेरी किताबों पर पसरते तेरे साये में,
मेरी लेखनी पर झाँकती तेरी मुस्कान में,
अपना सुनहरा भविष्य देखा करता था मैं..

तेरी काँच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से
नाजाने कितने ही सूरज बना डाले थे मैंने,
जिन्हे आकाश दिया था तेरे ममत्व ने..

अब जब तू एक तस्वीर में
सिमट कर रह गयी है, तो..

तेरी यादों की पाकीज़गी को,
मेरे उपर की गयी तेरी कवाय़द को,
सफ़हा दर सफहा जमाने की कोशिश करता हूँ...
तो मेरे एहसास
आँसू बन चूम लेते है
उस कागज़ को..  

धुंधला पड़ता हर लफ्ज़, 
यही कहता दिखता है
तू अब कुछ-कुछ माँ जैसा लिखता है ..!!



- अंकिता चौहान 

July 05, 2014

With Love ..!

Photo Courtesy : Google


I am that painting
which meant to be unfinished,
You picked up the brush and
filled me with soulful colours.

I am that music piece
which meant to be lost,
You touched my heart chimes and
sang it like I’m your favorite rhyme.

I am that heena plant
which meant to be crushed,
You made me the most beautiful flower
and burdened my eyes with love.


- Ankita Chauhan 

June 28, 2014

Eternal Bond

Photo Courtesy : Google 


The shyness
in her eyes,
The unsung songs
on his lips…

They entered into a
limitless sky
and
weaved
an eternal bond.


- Ankita Chauhan