December 05, 2019

शिवानी के दो उपन्यास: चौदह फेरे और अतिथि




कुमाऊँ की पहाड़ियों का जिक्र आते ही मन में शिवानी का नाम गूंजने लगता है, जैसे ये दोनों एक दूसरे के पूरक हों। गौरापांत शिवानी उत्तराखंड की लेखिका के तौर पर हिन्दी साहित्य में अपना अलग मुकाम रखती हैं, उनका लिखा पाठक को सम्मोहन में बांधता है, उनके नारी पात्र विस्मित कर जाते हैं, सहज और पारदर्शी भाषा, जैसे आकाश में बहते उजले बादल, पात्रों के अन्तर्मन की उड़ान जैसे धवल सारस।

उनके लिखे से मेरा परिचय उपहार स्वरूप मिली किताब “चल खुसरो घर आपने से हुआ, साधारण परिवेश में पले-बढ़े पात्रों के बावजूद उनका संसार व्यापक है, हर पात्र एक यात्रा पर होता है, यात्रा जो मन के अंदर चलती है, भावुक और संवेदनशील होने के साथ उनके नारीपात्र स्वाभिमानी होते हैं, अपने जीवन मूल्यों को तजरीह देते हुए वो संघर्ष से कतराते नहीं, आजाद खयाल और अपनी जड़ों से जुड़ाव को शिवानी जी ने अपने पात्रों के जरिए क्या खूब उकेरा है, वो चेहरे के भावों का भी इतना सजीव चित्रण करती हैं जितना आस पास के वातावरण का, जैसे मधुबनी पेंटिग्स का कलाकार बारीक काम करता है उसी तरह छोटी छोटी डिटैल पढ़कर लगता है जैसे ये सिर्फ कहानियाँ नहीं, जीती जागती दुनिया हो, जो हमारे अस्तित्व से परे भले है लेकिन कहीं न कहीं अपना वजूद रखती है, यही भरोसा शिवानी जी के लेखन को असीम ऊंचाई पर खड़ा करता है, आम बोली की मिठास लिए उनके पात्र मन में घर कर जाते हैं, किस्सागोई में पारंगत शिवानी जी की दो दर्जन भर किताबों में से मुझे चल खुसरो घर आपने, मायापुरी, चौदह फेरे और अतिथि पढ़ने का अवसर मिला, कृष्णकली और बाकी उपन्यासों को भविष्य में जरूर पढ़ना चाहूंगी। यहाँ हाल ही में पढे दो उपन्यासों का जिक्र कर रही हूँ, जो मुझे बेहद पसंद आए।

चौदह फेरे



“ऐसी ही भारत की रहस्यमयी रोप ट्रिक-सी है तुम्हारी सखी अहल्या । उसके स्वभाव का कौन-सा भाग सत्य है और कौन मिथ्या, यह मेरे लिए एक अबूझ पहेली ही रही है। । कभी वह अनोखी आत्मीयता से निकट खिंच आती है और दूसरे ही क्षण कटी पतंग की तरह हवा में दूर उड़ जाती है”

शिवानी जी को ख्याति इसी उपन्यास से मिली, चौदह फेरे एपिसोड्स के रूप में सबसे पहले धर्मयुग पत्रिका में छपना शुरू हुआ था, किताब का शीर्षक पाठक के मन में जिज्ञासा पैदा करता है जिसका मर्म किताब के आखिर में पता चलता है, चौदह फेरे की मुख्य पात्र अहिल्या का जन्म अलमोड़े में होता है लेकिन परिस्थितियों के चलते उसके पिता उसे बोर्डिंग स्कूल, ऊंटी भेज देते है।

माँ से बचपन में ही अलग हो जाने वाली अहिल्या अपने पिता की एक महिला दोस्त, मल्लिका की संगत में रहकर बड़ी होती है, मॉडर्न परिवेश में पाली अहिल्या का रिश्ता उसके पिता अपने ही समाज में करना चाहते हैं, वो बिटिया को किसी बेशकीमती हीरे सा छुपाए, अपने कुमाऊँ अंचल में लौटते हैं, वहीं से अहिल्या की जिंदगी में नया मोड़ आता है, नए पात्रों का जिंदगी में आना, अनछुए एहसासों का मन में जगह बनाना, हिमालय जाकर एक आश्रम में वासित अपनी माँ से मिलना, प्यार के कहे-अनकहे के बीच अपने मन को समझाना, प्यार में पड़े दिल की उलझनें, और उन्हे सुलझाने की कोशिश, शिवानी जी ने अल्हड़ खूबसूरती से रचा है ये उपन्यास “चौदह फेरे”

अतिथि 



शिवानी जी के उपन्यास अतिथि का कथानक शुरुवात में किसी बॉलीवुड मूवी का भ्रम देता है लेकिन धीरे धीरे इसकी प्याजी परतें खुलती है और पाठक का मन ऊन के गोले सा पात्रों के साथ बंधता चला जाता है, इस उपन्यास की मुख्य पात्र जया सरल और स्वाभिमानी लड़की है, सरकारी मास्टर की बेटी आत्म-सम्मान को सर्वोपरि मानती है।

जया के कॉलेज में हुए एक जलसे के दौरान, प्रदेश के मंत्री माधव  बाबू  जो की जया के पिता के बचपन के साथी भी थे, जया को देखते है और मन ही मन उसे अपने बेटे कार्तिक के लिए पसंद कर लेते हैं, माधव बाबू के घर में एक गरीब घर की बेटी लाने के उनके विचार पर शीत युद्ध सा छिड़ जाता है, माधव जी बिना किसी की परवाह किए, बिना बाह्य आडंबर के जया को शादी कर अपने घर ले आते हैं, जया के परिवार वाले शुरू में इस रिश्ते को पसंद नहीं करते, कार्तिक के चरित्र को लेकर जो अपवाहें फैली हैं उससे उनका मन संशय से भरा रहता है, लेकिन माधव जी के यकीन दिलाने और कार्तिक का बार बार जया से मिलने की कोशिशें, इस रिश्ते को एक जमीन दे देतीं है, माधव बाबू के घर के सदस्यों की रजामंदी न होने पर जया को कैसे अपने ससुराल में नीचा देखना पड़ता है कैसे वो स्वाभिमानी लड़की अपने वजूद के टुकड़े समेटे आगे की जिंदगी की राह खुद तलाशती है, कैसे माधव जी को जानते बूझते की गई अपनी गलती का पश्चाताप होता है। उपन्यास का हर एक पात्र जीवंत हर एक एहसास जिया हुआ महसूस होता है, शिवानी की दुनिया जितनी स्वाभाविक है उतनी ही संघर्षों से भरी, यहाँ दुख है और अकेलापन भी, इसके बावजूद कोई भी पात्र बेबस लाचार नहीं है, अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना जानता है, जहां संस्कारों को मानता है, वहीं बेबुनियाद रूढ़ियों को तोड़ता भी है।  

राजनैतिक कलह, पारिवारिक मनमुटाव और दो विपरीत विचारधारा वालें लोगों का मेल, इनही ताने-बानो के बीच बुना है शिवानी का ये उपन्यास “अतिथि”

चौदह फेरे और अतिथि दोनों ही उपन्यास राधाकृष्ण प्रकाशन से हैं, साथ ही किंडल वर्जन में भी उपलब्ध हैं। 

December 04, 2019

Rilke's Letters to a Young Poet । Notes




रिल्के से मेरा परिचय उनकी किताब ‘लैटर्स टू अ यंग पोएट” से हुआ था। तब किताबें पढ़ना शुरू किया था साहित्य की असीम सतहों से वाकिफ़ नहीं थी। लेखकों की लंबी फेहरिस्त में से कुछ ही नाम जानती थी। उस वक्त ये किताब एक तरह से जिंदगी से मिलवा गई, जैसे एक अधबने माटी के बुत को आकार देने की कोशिश हो रही हो।

किताब में रिल्के के लिखे ये दस ख़त ना जाने कितनों के लिए रहबर बन मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हुए होंगे।

जीवन में लेखन और भविष्य को लेकर परेशान फ़्रांज काप्पुस, एक युवा कवि ने जब रिल्के से अपनी जिंदगी और कविताएं साझा की तो वे कहाँ जानते होंगे कि यही खत साहित्य जगत में रिल्के की पहचान बन जाएंगे। जब कोई रिल्के को पढ़ने के लिए सुझाव देता है तो यही कहता है शुरुआत उनके ख़तों से कीजिए।

जब काप्पुस अपने लेखन को लेकर संशय में थे और सेना में भर्ती होने का विचार कर रहे थे तब रिल्के से किए सवालात इन दस खतों में शामिल हैं। रिल्के ने ये नहीं सिखाया कि लिखा कैसे जाता है, उन्होंने लेखक होने के लिए जरूरी आत्मविश्वास के महत्व से अवगत कराया, वे एक ख़त में लिखते हैं

अपने भीतर जाइए। उस कारण को खोजिए, उस आवेग को ढूंढिए जो आपको लिखने पर विवश कर रहा है। इसे इस रूप में आंकिए कि क्या इसकी जड़ें आपके मन की गहराई तक पहुंच रही हैं? क्या आप दृढ़ता से कह सकते हैं कि यदि लिखने से आपको रोका गया तब मर जाएंगे? और सबसे बड़ी बात, रात के गहरे सन्नाटे में अपने आप से पूछिए: क्या मुझे लिखना चाहिए?

लेखन की शुरुआत करते दोस्तों को गूढ़ मंत्र सा देकर कहते हैं, “अपने दुःख, अपनी चाहतें, अपने विचार और किसी भी सुंदर चीज पर आपका यकीन, इन सभी पर लिख डालिए। उत्साह, विनम्रता और गंभीरता के साथ इनका वर्णन कीजिए। अपनी अभिव्यक्ति के लिए अपने आस पास की चीजों, अपने सपनों के दृश्य और अपनी स्मृति के विषयों का भी सहारा लीजिए।"

ख़्याति पाने के बाद अक्सर लेखक अपनी पहली सी बेबाक होकर लिखने की आदत खो बैठता है, इसी पर रिल्के ने सरल बात कही है “सच्चे कलाकार के लिए यह सबसे कठिन परीक्षा है कि वह अपने सद्‌गुणों से बेखबर रहे ताकि उसकी स्वछंदता बनी रहे।”

लेखक होना कोई ओहदा नहीं बल्कि एक जीवनशैली है, यही समझाईश रिल्के के एक ख़त में देखने को मिलती है -

“आप युवा हो और ज़िन्दगी शुरू करने जा रहे हो, आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उन सभी मुद्दों पर धीरज रखें जो कि आपके हृदय में इस वक्त अनसुलझी स्थिति में हैं। सवालों के प्रति वैसा ही स्नेह रखें जैसे बंद कमरे में ताला लगा हो या फिर पराई भाषा में किताब लिखी हो। अभी तुरंत इनके जवाब मत तलाशिए। अभी आपको इनके उत्तर नहीं मिलेंगे क्योंकि वे आपकी समझ से परे हैं। बात अनुभव करने की है। अभी तो आपको सवालों के साथ जीना है।”

“एक आनंदित जीवन शैली को रूप देने और रचने की क्षमता शायद आप में विद्यमान है। उसे पाने के लिए अनुशासित रहें, पर जो आए उसे विश्वास के साथ स्वीकार करना सीखिए; जब वह आपकी स्वेच्छा और अंतर प्रेरणा से आए स्वीकार कीजिए और किसी चीज से घृणा न करें।”

लेखक की जिंदगी भी कितनी अबूझ है, जहां अकेलापन है जो जाने अनजाने उसे लेखन के क्षेत्र में धकेलता है वही उसे लीलता है वही उसकी लेखकीय क्षमता का पोषण करता है, काप्पुस जब अकेलेपन से जुड़े सवालात रिल्के के सामने रखते हैं तो रिल्के जवाब में लिखते हैं:

मेरे प्यारे दोस्त, अकेलेपन को गले लगाकर उसे प्यार कीजिए। उसका दर्द सहना सीखिए और उसके संग गुनगुनाइए। आप कहते हैं कि जो आपके अज़ीज़ हैं वे आपसे दूर हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि आपका विस्तार बढ़ रहा है तब आपको लगेगा कि आप इतनी दूर चले गए हैं मानों सितारों में से एक हैं। आपका क्षितिज काफी विस्तृत हो चुका है। अपने इस विकास का आनंद मनाइए, इसमें कोई अन्य शामिल नहीं हो सकता।

अकेलापन और आंतरिक एकांत बहुत ज़रूरी है। आपको घंटो अपने भीतर रहने और किसी से न मिलने की स्थिति को पाने की कोशिश करनी चाहिए।

कई लेखकों के आगे यह समस्या रही है कि वो समाज से दूर रहकर भी समाज में बने रहने की चाह रखता है, इस उलझन पर रिल्के अपना मत रखते हैं:

आपसे बिछुड़ गए हैं उनके साथ अच्छा बर्ताव करिए और उनकी मौजूदगी में शांत एवं आत्मविश्वास से पूरित रहिए। अपनी शंका से उन्हें दुःखी मत कीजिए और अपने विश्वास और उल्लास से उन्हें चकित भी मत कीजिए क्योंकि वे उसे समझ नहीं पाएंगे। उनके साथ ऐसा सरल रिश्ता बनाएं जिसमें आपसी समन्वय की भावना हो और जो आपके बदल जाने पर भी ना बदले। उनके जीवन से भी प्यार कीजिए यद्यपि वो आपसे भिन्न होगा। बुज़ुर्गो के प्रति संवेदनशील रहें क्योंकि जिस अकेलेपन पर आप विश्वास करते हैं उससे वे डरते हैं। माता-पिता और बच्चों के बीच के तनाव से बचे रहिए। इन घटनाओं से बच्चों की ऊर्जा नष्ट होती है और बड़ों का प्यार भी। उनके प्यार में फिर भी वो नरमी है जिसे समझना मुश्किल है।

जब लिखना हर दिन संघर्ष लगे, सफ़ेद काग़ज़ को देखकर डर लगे तो इसी किताब से लिया गया रिल्के का कथन दोहराया जाना चाहिए “हमें संघर्ष को गले लगाना पड़ेगा। हर जीव इसे मानता है। प्रकृति में हर चीज अपने ही ढंग से संघर्ष करती है और विकसित होती है तथा अपनी पहचान बनाती है और इसके लिए वह हर कीमत पर, हर विरोध के सामने अड़ी रहती है।”

“अनहोनी का डर न केवल व्यक्ति के अस्तित्व को हीन बना देता है बल्कि व्यक्तिगत संबंधों को भी सीमित कर देता है। मानों जैसे डर ने चीजों की असीम संभावनाओं को भरी नदी के तट से उठा कर किसी बंजर जमीन पर फेंक दिया हो जहां कुछ भी उपजाऊ नहीं है। इस नीरस और नवीकरण रहित दशा के लिए न केवल निष्क्रियता ही जिम्मेदार है अपितु घृणा भी हर नई चीज के लिए, हर अपरिचित अनुभव के लिए जिम्मेदार है जिसे हम मानने से इंकार करते हैं। महज़ ज़िन्दा रहने से बढ़कर, जीवन से रिश्ता केवल उनको नसीब होता है जो जीवन में किसी भी चीज का सामना करने का साहस रखता है, जो रहस्यपूर्णता को अपने जीवन से अलग नहीं करता।”

किताब के अंत तक आते आते रिल्के लेखन से इतर ज़िंदगी पर लिखते हैं कि

आप प्रयासों की अधिकता को इसलिए अधिक महत्पपूर्ण मानते हैं क्योंकि आप जीत को बहुत महत्व देते हैं, पर वो इतनी बड़ी नहीं जितना आप समझते हैं। हालांकि यह महसूस करना आपके अधिकार में है। बड़ी चीज तो वह है जो पहले से मौजूद थी और आपको अपनी भ्रांतियों से इसे बदलने की अनुमति दी गई।”

रिल्के के मरणोपरांत छपी ये किताब साहित्य जगत में अपना अलग मुकाम रखती हैं, इसका हिन्दी अनुवाद राजी सेठ ने किया है।

October 09, 2019

Salman Rushdie’s Quichotte: World of Illusion and Reality



Title: Quichotte
Author: Salman Rushdie
Publisher: Penguin Random House India 
ISBN:  978-0670092796
Language: English
Pages: 416
Genre: Literary Fiction

As Fernando Pessoa says “we, all who live, have a life that is lived and another life that is thought”

Quichotte by Salman Rushdie is the universe of tales and interpersonal emotions, where each character, on their own quest of seeking love, either salesperson or a spy-thriller writer.

It is an intellectual and playful novel that has been shortlisted for the Booker prize 2019. Rushdie reinvented 17th century Cervantes’s Don Quixote and we experience very vision but from the cerebral of 21st Century, realities alter in terms of socio-political culture.

Basically, Rushdie’s Quichotte is the story of Ismail Smile, a retired salesperson of pharmaceutical products, who binge-watches fancy TV shows, twist comes when he falls in love with a woman on TV, and put himself on a quest of seeking love, Now this woman is an interesting character herself, named Salma R, she has an Indian origin, living in New York though,  She is host of talk-show, somewhat like Oprah. To win her love, Ismail, adapts a name Quichotte and starts sending her letters, although he behaves like a quaint stalker yet the love and madness he carries inside, he is the protagonist and the most intriguing character; you urge to explore him anyway.

In between Quichotte invents an imaginary son, Sancho, who takes small fraction of his life, I think, Sancho is the only one who carries an innocent voice among myriad of characters, he slowly evaluates his place, fuming with anger and atrocity. 

In next few chapters, you realize, Quichotte might be hero of the book but he is not real, he is just a fictionalized character written by Sam Du-Camp, Ok Here, you have to pull off your dreamland as you have been getting introduced to new character, This Sam Du-camp is a spy-thriller writer, comes to realization that his whole life crumpled among lies and now he wants to write something real. 



As in science projects, you need to construct a flow chart into your mind, you need to do the same while exploring next chapters, because there are not couple of plots but subplots and various tales and references, it is a wild trip, characters do clash, worlds rebuild and it really demands of a reader every ounce of attention.

My own feeling is that Salman Rushdie has enjoyed romancing with different genres, wisely though. There is whole list of TV shows and quick-witted mentions of fake news. Somewhere I felt it is a magical realism, and it also has a spy writer, and there are road trips, and that’s not an end of the list. It feels funny to explore this multi-universe, on the next moment you urge to have some space to breathe.

Quichotte is a novel that shows us the mirror to make us realize what happens when misinformation gobbles the fact and surviving amidst insane world.

“Everything sounds like a lot,” Sancho said.
“All of us are in two stories at the same time,” said the sandwich lady. “Life and Times. There is our own personal story, and the bigger story of what’s happening around us. When both are in trouble simultaneously, when the crisis inside you intersects with the crisis outside you, things get a little crazy.”

Rushdie’s Quichotte is a delicate circle, quick-witted book, unfolds satire on reality shows, cyber war, along with some notable issues like sexual assault, racism, suicide, inkling of immigration, religion’s beliefs, and corporate trickery.

I have read Rushdie before and absolutely loved his Midnight’s Children. I am not denying the fact he has his own readership. By Quichotte, Rushdie has shown to the world, he is not afraid pushing his limits even at this age and certainly it is a brave step; the universe he documented will breathe through these pages. No matter what pro-critics say but I genuinely feel this is social commentary of an era, much needed work, maybe for offspring. 

“A zillion channels and nothing to hold them together. Garbage out there, and great stuff out there, too, and they both coexist at the same level of reality, both give off the same air of authority. How’s a young person supposed to tell them apart?  Every show on every network tells you the same thing: based upon a true story… true story is there’s no true story anymore.”

The only thing interrupted into this novel is usage of superabundant wordplay and pop culture references, as I was not aware of most of them so had to Google everything, turns it into a slow-read.

All in all, it is a Pandora box of human behaviour, carries two worlds side by side, Quichotte’s pursuit of love and a spy novelist’s troubles. This picaresque novel surely deserves a read.

About the Author



Salman Rushdie is the author of thirteen previous novels - Grimus, Midnight's Children (for which he won the Booker Prize and the Best of the Booker), Shame, The Satanic Verses, Haroun and the Sea of Stories, The Moor's Last Sigh, The Ground Beneath Her Feet, Fury, Shalimar the Clown, The Enchantress of Florence, Luka and the Fire of Life, Two Years, Eight Months, and Twenty-Eight Nights and The Golden House - and one collection of short stories: East, West. He has also published four works of non-fiction - Joseph Anton, The Jaguar Smile, Imaginary Homelands and Step Across This Line - and co-edited two anthologies, Mirrorwork and Best American Short Stories 2008. He is a member of the American Academy of Arts and Letters and a Distinguished Writer in Residence at New York University. A former president of PEN American Center, Rushdie was knighted in 2007 for services to literature.


October 06, 2019

Vivek Tejuja’s Memoir - So Now You Know: Growing up Gay in India



Title: So Now You Know: Growing up Gay in India
Author: Vivek Tejuja
Publisher: HarperCollins India 
ISBN:  978-9353572693
Pages: 160
Genre: Non Fiction, Memoir

“The constant hum of the sea was the most comforting sound to me. It gave me a lot of solace. At that time I didn’t know why I felt so good sitting on the balcony, listening to the sounds of the sea and watching it, awestruck at how large it was. Besides the sea, I had my books. They made me see the world differently.”

When you talk about books, you talk about Vivek Tejuja. Believe me, reading community owes him a lot. He reads, he reviews and recommends books on social media. You could consider him almost a book therapist, a kind one.

When he announced his book year back, it was an excitement in the air. I eagerly wanted to know the person who breathes books in real manner.

Vivek Tejuja’s memoir, So Now You Know contains fragments of memories; a small gem of a book seemed to me, more like a long love letter to your younger self.

“It was a nightmare. School was nothing but a big bullying ground. I wonder when children realize the power of hurting? When do they turn so brutal that they do not once stop to think of kindness, politeness and the choices they make? Surely it’s something we only learn with age? I didn’t know anything about anything then, and I am sure neither did my bullies”

While going through some pages, I actually felt those words on my skin, either teasing or lack of kindness, confusions, or alienation and that tight slap. I imagined those lonely nights when you just shut your eyes and think about a parallel world with some hope, where broken friendships don’t exist, where feeling of being left alone doesn’t scare you much, bullying is mere word and your loved ones accept you the way you are.

Vivek Tejuja has written about growing up gay in 90’s. Author brings back that nostalgic phase when social media was not a part of our routine, when people actually meet and hold hands, when libraries would seem our second home, when we wait for hours just to check random mail, dial-up connection, of course, Playing music on cassettes and catching movies in proper theatre.

“I was ashamed of myself; not because of who I was or what they said about me, but because I could not stand up to them. I could not stand up for myself”

This book documents the author’s life into various phases, not in chronological manner though, Author writes about societal rejection and how it leads him to guilt, and the battle you fought inside all your whole life.

It is a poignant, yet light-hearted tale. Prose is raw and beautiful, like some old buddy disclosing his life in front of you. And you just want to listen to him, bit by bit, and uninterruptedly.

“One incident is all it takes for you to not confide in your loved ones. You think they will not be able to understand what you are going through, and maybe you’re right. Parents are supposed to be there for you, at every step of the way, but when you realize you might be remotely different, is anyone really there for you?”

When Vivek Tejuja narrates his friendships, I found him powerful, he is so comfortable to share his intimate life to the world and that sense of vulnerability makes him a wonderful writer.

I do accept, some sequences can be tough read, there was sadness but not a single sign of self-pitying. Vivek writes about unimaginable treatment by his close friends, even with great sensitivity.

On the one hand, you write a show about women’s empowerment while on the other; you are busy encouraging stereotypes when it comes to a gay man, down to even gestures and expressions

Vivek Tejuja’s memoir asks many questions to the society, need to be answered. Yes, I missed something in this book, his short notes, and experiences with particular book, hope he will consider writing his next book soon.

Some highlighted Parts from Vivek’s Memoir

What is an eighteen-year-old to do without friends? How does he manage living day to day? Who does he speak to? Who does he confide in? What happens then? Though I always had my books to fall back on, there were times when all I wanted was a friend who would hear me out – and no one was around

“I wanted my sky, my moon, my countless stars, twinkling just for me. And when I did not get them, I took the simple route: by building a fortress around my heart. For most of the time”

Gay or straight or bisexual or transgender or being anyone remotely different doesn’t matter – because you know what, we are all struggling, no matter what. It took me a long time to understand that about people. We all fight our own battles. Some show it to the world and some hide them. Why then is there this lack of empathy?”

Being gay is not about losing your identity or changing who you already are. Most people think it is all about the drama, the diva-ness, the blasé approach and attitude to almost everything in life, which is not true. There are more aspects and, moreover, maybe I should not use the term ‘being gay’ – as it’s not something you become, it is a part of you and yet not what you are all about.”

“Loneliness makes you want things you never thought you’d want from life. Love being one of them”

About the Author
VivekTejuja has worked with books at Flipkart and now at Verve magazine, and writes regularly on books and the experience of reading, notably on his blog, TheHungry Reader.



June 23, 2019

Book Review: Bhaunri by Anukrti Upadhyay


Title: Bhaunri
Author: Anukrti Upadhyay
Publisher: Fourth State India
ISBN:  978-9353570033
Pages: 150
Source: Publisher
Genre: Literary Fiction

Sometimes when you read something so delectable, you hesitate to put your thoughts on it. You don’t want to spoil the magic, book contains itself.

Bhaunri is a mesmerizing character. Anukrti Upadhyay painted contours of her journey of love and desire, Author crafts the facets of her life with crystalline clarity. This is not some mushy love story but it surely shows that love is difficult ride to follow. It has upside and downside too. Sometimes love is messy but worth to put your heart into it.

“There is more than one way for hearts to meet; sometimes they are twisted together, hurting each other but inseparable. You are a child, I pray your happiness thrives, but you must let go of everything at once and become so immersed, I am afraid for you. You must keep safe”

I really enjoyed meeting, Bhaunri, a daughter of lohars- the ironsmiths, lived in a village of Rajasthan. Although, story begins with her mother’s background. Author tried to depict the character of those empowered women, like mother-like daughter. They are fearless; they are brave, how they prioritize their freedom to love. Somewhere the boldness of protagonist enthralled me. 

“My mother said to me, before all else, hearts must meet. Unless hearts meet everything else is a burden of sin and must be thrown off”

Bhaunri got married at very tender age, now she has to move to Sasural, her husband’s home. She found Bheema handsome like some Greek god but ill-tempered too. She tried to interpret their relationship eventually, and felt passionate love towards her husband. Soon, the story is seeped into tension. 

“No, my share is the same as his. He and I are two parts joined together. How could his share be different from mine? I shall not suffer, Mai. If I do, so shall he.’ Bhaunri throat filled with sobs”

Along the way, we see Bhaunri’s relationship with her loving mother-in-law. Author managed to capture the shades of everyday vibrant life of Rajasthan, what stands out amount of detailing.

There is something so empathetic about her struggle. Some hidden stories also waited for readers as she got to know about jeth-ji and his dismembered past.



I instantly fell in love with the protagonist, who came to life in these pages. It touched a nerve in my heart with its raw honesty and delicate simplicity. Story is so rich with colloquial words and metaphors used in ways I have never felt as refreshing.   

There is nothing over-the-top about storyline, no heavy drama, no roller-coaster ride, but story thrives in its effortless writing, clean sentences and hidden insights. Beautiful imagery of Rajasthani culture resonates so deeply within your psyche that as though you are at home.

Author has great command on inner lives of rural women, turned this book into an engaging tale. Depth of women’s unseen strength is the core of the story.

Also, I love how author has played out the climax, Writing is fluid and natural. Narrative is so absorbing I found it difficult to put it down. Anukrti Upadhyay created a character you can live with.

I would certainly recommend. I adored this book to eternity and beyond.

ABOUT AUTHOR


Anukrti Upadhyay has post-graduate degrees in management and literature, and a graduate degree in law. She writes in both English and Hindi; Daura and Bhaunri are her first publications in English. She divides her time between Mumbai and Singapore.

CONNECT:  Facebook | Twitter | Amazon

Book Review: Daura by Anukrti Upadhyay



Title: Daura
Author: Anukrti Upadhyay
Publisher: Fourth State India
ISBN:  978-9353570019
Pages: 160
Genre: Literary Fiction

What I loved most about Anukrti Upadhyay’s Daura, was how mystic folktales of Rajasthan was integrated into the story.

Author has written this book in a form of series of documents and journal entries. I liked the way characters were explored and dissected. It transports you deep into their lives.  Writing is clear and unique without any dramatic peaks.

Story begins with an excerpt from the journal of Collector, who got posted into rural Rajasthan, while working on the water-canal project amidst desert he felt instant connection to lives of tribal people.  

As the story progresses, Collector Saheb meets with a wonderful set of characters, Saranagiya, Camel-herder, Chief Secretary, Nat Girls and Guard. There are bits and pieces of everyone journalized throughout this book, representing their foils and reflections. It made me feel happy inside, author even worked on minor characters with so much dedication, and managed to capture the heart of nomadic lives.  

“The Sarangiya used to come often, I think oftener than he does now. He does not need roads to travel, the desert is full of paths, but it seems that none of them led to the place, he is trying to reach… Then as now, he used to come to the Dak Bangla, sit under the tree or by the large rock you can see at some distance, and play his sarangi. Sometimes especially on full moon nights, he played until the moon set. When morning came around, his arms would be as stiff as the wood of sarangi and his eyes would be like sun-mirrors. His sarangi has learnt to speak due to his penance. It has learnt to cry. Not everyone knows how to cry. The Sarangiya himself doesn’t know how to – he is too proud. His eyes burn but not a drop falls. That instrument of his has to do all the crying for him”

When Collector met with this nomad sarangi player, he understood an art is the answer and immersed himself into their world. Author shows his new perception about art and beliefs, collector’s obsession about folktales, and his longing to get a single glance of a princess, trapped into mystic tree.

“Who has told me that collector saheb has been bewitched? Why would anyone need to tell me? Don’t I keep my ears open all the time, and keep one eye open even when I sleep? The people around are illiterate and most of them are full of nonsense, gibbering about this and that, but they are as cunning as they come”



Besides that, In Anukrti’s Daura, the subject of bureaucracy in India treated in the most glancing way.  Author played on the ground of freedom and courage. She explored human emotions, greed and disheveled morality as well. Many parts of book read like a monologue, with startling cadence of desert. Her sentences are hum and vibrant, ability to suck you into the story. It makes you think and suffer and then leaves you with questions that don’t need to get answered.    

“To me, though, everything that has happened in the past is fresh, as if it has just happened. Each day, as my age increases, my memory burnishes, grows lighter like silver coins published with use, I can’t explain why it is so, I know that the older you grow, the less you are supposed to remember. Age gives you Maan – the honour to be remembered and the right to forget. At time I think I myself am the memory from the past… I am the only one left who knows the past now, the only one who can tell old stories, and with each telling, I remember them better. Usually, I tell them to myself, for who else is there to hear them” — The guard’s story

Like, Author’s twin novel, Bhaunri, it offers the taste of Rajasthan by delivering story with colloquial words, though it didn’t interrupt the reading, even enhanced the beauty of prose.

Anukrti upadhayay has woven her characters with so honesty, it won me over instantly. With her sparkling writing, author managed to keep me hooked till the end. If you are music lover, you are going to savour it.

Daura is surely a riveting tale. I applaud the author; she dealt an important issue in such an interesting way. I couldn’t wait to read her next one.

ABOUT AUTHOR 


Anukrti Upadhyay has post-graduate degrees in management and literature, and a graduate degree in law. She writes in both English and Hindi; Daura and Bhaunri are her first publications in English. She divides her time between Mumbai and Singapore.

CONNECT:  Facebook | Twitter | Amazon