March 14, 2019

Notes : So Much Noise



कल ‘मैन बुकर प्राइज़’ की लॉगलिस्ट अनाउंस हुई, 13 किताबें। इस बार लिस्ट में काफी सारी लेखिकाओं के काम को जगह दी गयी, यह देखकर खुशी हुई, साथ ही छोटी इंडीपेडेंट प्रेसेज़ से प्रकाशित काम को भी शामिल किया गया।

मैंने, अब तक लिस्ट में से एक भी किताब नहीं पढ़ी, अजीब लगा। थोड़ा बहुत पाते हैं, कितना कुछ छूट जाता है। सारी तो नहीं लेकिन इन चार किताबों को अपनी टू-बी-रीड पाईल में शामिल किया है, इस साल इन्हें जरूर पढ़ना है।

Jokha Alharthi - Celestial Bodies (Sandstone Press Ltd)
Annie Ernaux - The Years (Fitzcarraldo Editions)
Hwang Sok-yong - At Dusk (Scribe, UK)
Samanta Schweblin - Mouthful Of Birds (Oneworld)

जब हिन्दी की किताबें नहीं पढ़ती तो हिन्दी के शब्द भूल जाती हूँ, वहाँ भी करीब बीस किताबें अनटच्ड रखी हैं, टेड़ी लकीर, हर बारिश 
में, लखनऊ की पाँच रातें...।

इस साल ट्रांसलेशंस पढ़ने का ज्यादा मन है, नहीं पता ये किसी और के साथ होता है या नहीं, लेकिन जब काम करती हूँ, तो सोचती हूँ ऐसा क्या लिख दूँगी जो पहले नहीं लिखा गया, इससे अच्छा पढ़ लेती हूँ, कितना कुछ सीखना है, कुछ भी तो नहीं आता।

जब किताब खोलती हूँ तो रिग्रेट होता है, कितना सारा काम बचा है, जरूरी है, इस उलझन में मन गिल्ट से भर जाता है, मूवी देखते वक्त भी सेम फीलिंग, स्क्रीन टाईम महज़ 15 मिनट।

कितने सारे डायरेक्टर्स हैं, जिनका पूरा काम देखने का मन है, Satyajit Ray, Maniratnam, Vittorio-de-sica, Jean-luc-godard, Andrei-tarkovsky, Louis-malle, Krzysztof-kieslowski, सत्यजीत रे का काम तो पढ़ना भी है, आधा-पौना पढ़ के किताब दूसरे किनारे रख दी।

फिर लगता है, क्या करना है इतना सब ज्ञान लेकर, सब फालतू है, म्यूजिक सुन लूँ काफी है, अबिदा परवीन, बेखम अख्तर, इक्बाल बानो को सुनते हुए पूरी उम्र बिताई जा सकती है, “राम करे कहीं नैना ना उलझे”


फिर आता है... प्लूटो, जब पास होता है, तो सारी दुनिया बेमतलब लगती है, जिद करके ऐसे गले से चिपक जाता है, स्टैच्यू बन जाती हूँ... क्या मैं बहुत ज्यादा पागल हूँ?  

   

February 19, 2019

किताब समीक्षा: जापानी सराय - अनुकृति उपाध्याय



शीर्षक: जापानी सराय
लेखक: अनुकृति उपाध्याय  
पब्लिशर: राजपाल एंड संस  
विधा: कहानी-संग्रह
पृष्ठ- 128
आईएसबीएन: 978-9386534729

कहने के बीच जो अनकहा है, वह कहानी है या वो छोटे-छोटे पल जिन्हें शब्द देना हम जरूरी तक नहीं समझते, उन्हें बेबाकी से कह देना?

कहानी लिखने-कहने के जितने भी नियम हैं, अनुकृति उपाध्याय की ये किताब “जापानी सराय” हर उस बने-बनाए ढर्रे को तोड़ती है।
मौलिक अंदाज, सधा हुआ लेखन और संजीदा एहसासों का ताना-बाना, जानकर सचमुच हैरानी हुई कि ये अनुकृति उपाध्याय की पहली किताब है, पहला कहानी-संग्रह।

हाँलाकि मैं इनका काम पहले भी प्रभात रंजन जी द्वारा संपादित ‘जानकीपुल’ में पढ़ चुकी थी, लेकिन कहानियों के  संकलन का हाथों में होना एक अलग अनुभव दे गया, इनकी किस्सागोई बाँधे रखती है, और ये लेखक के लिए उपलब्धि है।

कहानियाँ इसलिए भी दिलचस्प लगीं कि लेखिका ने एक दो पात्रों के बीच ही सम्पूर्ण कहानी को कह दिया। परत दर परत पात्रों के अंदर चलती उलझनों को खोलना बाँधना, फिर उसे एक उम्मीद तक जाकर छोड़ आना, ये ऐसा है जैसे अनुकृति अपने पाठक की हथेली पकड़कर उन्हें नई दुनिया से मिलवा रही हों, दुनिया जहाँ रेज़ा रेज़ा दरकता रिशता भी है, एकाकीपन से जूझती हुई जिंदगियाँ भी, कहीं विस्मय से भरा प्रेम है तो कहीं ठहराव की तलाश।

अनुकृति उपाध्याय के महिला पात्र बेबस, लाचार नहीं है, वो सपना देखना जानते हैं, अपनी सोच रखते हैं, दुनियावी मान्याताओं, नोशंस के बावजूद खुद के लिए निर्णय लेते हैं।

कहानी प्रेजेंटेशन, इसी बुनियाद पर खड़ी है, मीरा एक करियर ओरिएंटेड लड़की है, शादी के बाद उससे ये अपेक्षा की जाती है कि वो अपने काम से ज्यादा परिवार को महत्व दे, वो देती भी है लेकिन जब काम और परिवार के बीच चुनाव करने का वक्त आता है तो वो असहज हो जाती है, वो क्या निर्णय लेती है ये कहानी का मूल तत्व है, लेखिका ने मुख्य पात्र को कहीं भी रोता बिखलता नहीं दिखाया, फिर भी एक मजबूत किरदार रचा, नपे तुले शब्द नहीं, धारदार लेखन।


किताब की शुरुआत जापानी सराय नाम की कहानी से होती है जो कि इस किताब का शीर्षक भी है, कहानी दो अजनबियों की है, जो कि एक बार में मिलते है, बातचीत होती है, कोई साझा अतीत नहीं है लेकिन वर्तमान साझा कर रहे है, अकेलेपन को बाँटने वाल कोई मिल जाए इससे खूबसूरत एहसास कुछ भी नहीं, परेशान लड़की है, लड़का तो खुशमिजाज़ दिखता है, लेकिन बातों बातों में लड़के के अंदर चलती घुमड़न सामने आती है, सच हम एक खुशनुमा चेहरे के पीछे कितनी पीड़ा छुपाए फिरते हैं, लड़का कहता है—

हम दरअसल उतने उलझे हैं नहीं जितना खुद को समझते हैं, अमूमन खाने पीने से आधी समस्याएँ सुलझ जाती हैं बाकी की आधी कह देने से...’

‘जानती हो सब कुछ कह डालने के लिए अजनबियों से अच्छा कोई नहीं होता, खासकर वह अजनबी जो अगली सुबह जापानी सी को जा रहा हो, जहाँ हो सकता है कि उसे कोई शार्क खा जाए’

मैं जापान के लिए अपने प्यार को उसके लिए प्यार समझ बैठा, वह क्या समझी मैं आजतक नहीं जान पाया, ऐसा अक्सर हो जाता है क्यूँकि हम अपने को समझने में उतना समय भी खर्च नहीं करते, जितना एक शर्ट चुनने में’

हमारी जिंदगियों में कितना कुछ चलता है, जिंदगी कहती है ये हो रहा है नहीं बताती ये क्यूँ हो रहा है, एक अच्छी कहानी इसलिए भी पढ़नी चाहिए कि वो हमें खुद से मिलवाती है, रिश्ते की बारिकियों समझाती है।

कुल दस कहानियों के संकलन जापानी सराय की कहानी ‘इंसेक्टा’ की ये पक्तियाँ पढ़िए, इतना प्रभावी लेखन आपको कहानी के एक बिंदु से दूसरे बिंदू तक बेरोकटोक पहुचाँता है, साथ ही ठहरकर पढने पर उकसाता है, पात्रों के भाव, चाहे वो अंर्तमन में चलती यात्रा हो या चेहरे पर दिखती भाव-भंगिमाएँ, यही बारिकियाँ अनुकृति उपाध्याय की लेखनी को बाकी लेखकों से जुदा करती है, प्लॉट के तौर पर भी क्लीशे, स्टीरियोटाईप्स को तोड़कर एक अलग धरातल, अलग रेंज खोलती हुई।

“जब से रात वाले हमले शुरू हुए हैं, एक भी रात वह पूरी नींद नहीं सो पाया है. रात भर खिड़की की सन्धों, दीवार की दरारों, फर्श की छेदों से दाख़िल होने वाले असंख्य हमलावरों से जूझतारहता है, यह जानते हुए भी कि यह लड़ाई वह शुरू से ही हारा हुआ है. एक अकेले की जत्थों-के-जत्थों घुस आये आतताईयों के सामने क्या बिसात? वे आनन -फानन में कमरे पर काबिज हो जाते है और वह चारों ओर से घिरा, पलँग पर खड़ा अख़बारों के मुट्ठे बना जैसे-तैसे उन्हें ऊपर चढ़ आने से रोकता है. ब्लडीअभिमन्यु भी एक बार लड़कर मर गया था, यहाँ तो रोज़ रोज़ उसने दांत किचकिचाए. अभिमन्यु के बाप ने कम से कम उसे लड़ना तो सिखाया थाया शायद उसकी माँ ने सिखाया था? ‘एनी वे’, अभिमन्यु को जिसने भी सिखाया हो, मुझे इन दोनों ने कुछ नहीं सिखाया, न बचना, न अटैक करनासिखाना क्या, उन्हें मुझपर विश्वास ही नहीं. कुछ हो तो कभी तो किसी और को भी दिखे, सिर्फ तुम्हें ही को क्यों  दिखता है ये सब? हमें तो कुछ नहीं दिखता दिखते? बेकार की बेवकूफी…’

किताब की दूसरी कहानी “चैरी ब्लॉसम” मुझे बेहद पंसद आयी, लेखिका अपने पात्र के जरिए ही सही लेकिन कितनी सटीक बात कहती हैं

“अपने आप से बातें करने में बुराई ही क्या है अपनी बात अपने से ही कह सुन पाना जरूरी है, बेहद जरूरी।“

कहानी कान में मीठी सी धुन घोलती है, क्या फर्क पड़ता है कि कथा टोक्यो की जमीन पर लिखी गयी या भारत में, मानवीय संवेदनाएं वहीं हैं, पात्र के जरिए एक नए कल्चर से मिलना खूबसूरत लगा।

“रेस्टरूम” कहानी में मुख्य पात्र का सोचना है:

कहना सुनना, बाँटना कहाँ होता है? कोई भी और इस क्षण के इस एकल अवसाद को महसूस नहीं कर सकता और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए लेकिन पड़ता है।

अजनबियों से भरी भीड़ में भी जैसे वो सबको पहचानती है, रेस्टरूम में जब वो बेसिन के पास कुछ महिलाओं को आपसी उलझन बाँटते देखती है लगता है जैसे उसके दुख को किसी और के दुख ने सहला दिया है, कम शब्दों में लिखी गयी ये कहानी, लेखक की प्रतिभा को विस्तार देती है।

बस यही कि अब मैं वो शावर्मा नहीं खा पाउँगी.... और कुछ भी नहीं, बस एक अफसोस...”

शावर्मा और किताब की अंतिम कहानी ‘डेथ सर्टिफिकेट’ ये दोंनो कहानियाँ एक अलग जोन में लिखी गयी है, रोमांच से भरा वातावरण, पाठक को आश्चर्य में डालता है, कहानी डेथ सर्टिफिकेट की मुख्य पात्र जो अपने मरने के बाद की यात्रा को जी रही हैं, कहती हैं

“पोस्टमार्टम? किसलिए? मरने के बाद इस बात से क्या फर्क पड़ता है कि मैं सुबह नाश्ते में क्या खाया? पुलिस के बजाय मेरे परिवार को इत्तिला देनी चाहिए अपनी माँ की चिंता है मुझे। बच्चे कॉलेज में हैं दोनों, यूएस में अपने जीवन मे व्यस्त, पति भी... ज्यादा सोग नहीं मनाएँगे मेरा।

मगर मेरी माँ उन्हीं की वजह से मन कसमसा रहा है वे अकेली उस पुराने घर में, जहाँ कई सालों गाढ़े जमे दुख की बोसीदा गन्ध भरी है, मेरे मरने की खबर कैसे झेलेंगी?

मुझे अपनी मृत्यु पर कोई खास एतराज नहीं जीवन ठीक ठाक था जमा हुआ काम और घर, बच्चे जो बात कम बहस ज्यादा करने लगे थे, पति जो बाहर खुश घर में अनमना रहता था, कुछ भी ऐसा नहीं कि सहना बर्दाश्त के बाहर हो, ऐसा भी नहीं कि छूटना ही बर्दाश्त के बाहर हो....सिर्फ मेरी माँ... ये कतई फेयर नहीं कि जिसने मुझे जन्म देने का कष्ट उठाया उन्हें मेरे मरने का दुख भी झेलना पड़े...”

इनके अलावा हरसिंगार के फूल, छिपकली, जानकी और चमगादड़, हर कहानी के उपर कितना कुछ लिखा जा सकता है, घूँट-घूँट पिए जाने वाली कहानियों का संग्रह है जापानी सराय।

राजपाल एंड संस से प्रकाशित अनुकृति उपाधयाय की इस जीवंत कृति के लिए अशेष शुभकानाएँ।
  

लेखक के बारे में

अनेक वर्षों तक हाँगकाँग में बैंकिंग और निवेश के सैक्टर में कार्यरत रहने के बाद अनुकृति उपाध्याय ने अपने कहानी संग्रह ‘जापानीसराय’ के जरिए साहित्य-जगत में प्रवेश किया है। वह लिखती हैं इस आशा में कि इस रचनात्मक जोड़ने-तोड़ने में वह कुछ अनाम ढूँढा जा सके जो शायद है भी या नहीं भी।



January 08, 2019

किताब समीक्षा : छोटी छोटी बातें - मिथलेश बारिया



शीर्षक: छोटी छोटी बातें
लेखक: मिथलेश बारिया
प्रकाशक: प्रभात प्रकाशन
आईएसबीएन:  978-93-5466-668-3
विधा: कविता, साहित्य
पृष्ठ: 240
रेटिंग: 5/5

कविताओं की परिभाषा क्या है? सटीक शब्दों में नहीं कह सकती, शायद कविता सफहे पर दर्ज शब्दों का ऐसा सिलसिलेवार गुच्छा होगी, जो आपसे बोलती है, बातें करती है, ऐसी अनकही, जो सीधे दिल में उतरती है।

2019, की शुरूआत प्रभात प्रकाशन से आई, मिथलेश बारिया की किताब “छोटी छोटी बातें” से हुई। अगर आप ट्वीटर पर मौजूद हैं और कविता-शायरी में रुचि रखते हैं, तो #mbaria हैशटैग के साथ मिथलेश बारिया की लिखी पंक्तियाँ आप तक जरूर पहुँची होगी। इनकी लेखनी में एक अलग ही अल्हड़पन है, नवेला मिजाज़, जैसे किताब में लिखा हर शब्द सिर्फ पाठक के लिए हो, उसकी जिंदगी से उठाया गया बारीक अनुभव जिसे उसने अनदेखा कर दिया लेकिन मिथलेश बारिया की कलम ने उसे कैद कर दिया, एक तरह से शब्दों का आईना, जो हमें सोचने पर मजबूर कर दे, जिससे जुड़कर हम कुछ देर सच को, वास्तविक खुशी को जी लें।

यूँ तो, छोटी छोटी बातें, मिथलेश बारिया की पहली किताब है, यकीन मानिए पढ़कर लगता है जैसे ये छोटी छोटी छंद रूपी कविताएँ गहरे अनुभवों से उभरी हैं, सरल-सफ्फ़ाक भाषा,  संवेदनओं से लिप्त पंक्तियाँ वाकई पाठक को ताज्जुब में डालती है, हालांकि मिथलेश बारिया का लेखन पिछले कई वर्षों से चल रहा है, यह किताब उसी लम्बी यात्रा का बेहतरीन हिस्सा है। 

तुमने कुछ बातें मुझसे,
चुप रहकर भी कही हैं 

वो जो गीली चद्दर झटक के ले आती थी,
ऐसी बारिश कहाँ से लाऊँ?

अब जो सिर नहीं तेरा मेरे काँधे पर,
उंगलियाँ कुछ बेरोजगार सी हे

चार कदम भी न चल पाया वो मुड़कर,
फासले जो मुझसे उम्र भर के चाहता था

तुमने हाथ छोड़ा तब,
अपनी लकीरें नज़र आयीं मुझे

मैं जब हारा था तुमसे,
वो जीत तुम्हारी भी तो नहीं थी
तुम

किताब को थीम के अनुसार कई हिस्सों में बाँटा गया है, जैसे पहला हिस्सा ‘तुम’ रिश्तों के बीच अनकहे पलों को महसूस करवाता है, जो अक्सर कहा नहीं जाता, उसी खामोशी को मिथलेश जी ने शब्दों की पैहरन दी है। इसमें प्यार है, तो तड़प भी, कहीं बैचेनी है तो सूकून भी। किताब का दूसरा हिस्सा जिंदगी को डिकोड करता दिखाई देता है,

उम्र यूँ बढ़ी कि
फिर तजुर्बा हो गयी

जिंदगी क़त्ल करती हे यहाँ अक्सर,
मौत ने न जाने कितनी जानें बख़्शी हैं

टिकटें लेकर बैठें हैं मेरी जिंदगी की कुछ लोग
तमाशा भी भरपूर होना चाहिए

तू और इम्तेहान ले जिंदगी
मेरे हौसलों की स्याही अब भी बाकी है

जिंदगी

किताब में ‘मोहब्बत’ शीर्षक के अंदर लिखी गयी पंक्तियाँ पेड़ की नरम छाँव सी लगी, प्यार के एहसास को जैसे प्रिज्म के सामने रख दिया हो, ताकि हर रंग अलग दिखाई दे।

हादसे रोज होते हे शहर में
तुझे हुई है मोहब्बत , नया क्या है
मोहब्बत 



इसके अलावा भी मिथलेश बारिया ने रोजमर्रा जीवन में घटे को अपने शब्दों में जिया है, एक तरफ वो बच्चों की मासूमियत के बारे में बखूबी लिखते हैं और दूसरी तरह चाँद को संभाले रात को भी उसी शिद्दत से जीवंत कर देते हैं।

घर में माँ को जितना प्यार करते हैं, देश के लिए भी उतनी ही संवेदनशीलता रखते हैं, इनके लेखन का विस्तार ही है कि कविताएं आँखों पर भी लिखी गयीं और दफ्तर पर भी, लफ्ज़ किताब कागज पन्ने जैसे जिंदगी इन्हीं के इर्द गिर्द महसूस होती हो, यहाँ मिथलेश बारिया घर के उपर लिखते हैं

उम्मीदें , ख्वाहिशें , जरूरतें , जिम्मेदारियाँ,
इस घर में मैं कभी अकेला नहीं रहता

ख्वाहिशों से भरा पड़ा है घर इस कदर,
रिश्ते ज़रा सी जगह को तरसते हैं

घडी की उन दो सुइयों के सिवा उस घर में,
सब कुछ रुका हुआ था, सब कुछ
घर
   
कई नामी पत्रिकाओं में, टीवी एड्स में, फिल्मों की प्रोमो लाईंस में छाने के बाद, मिथलेश बारिया ने अपनी लिखी करीब 500 कविताओं का बड़ी खूबसूरती से चुनाव कर उन्हें इस किताब में सहेजा है, जैसे हौंसले से भरी कोई गुल्ल्क जो सफहा दर सफहा आपको खुद से मिलवा दे, मंजिल की ओर दौड़ते लोगों का हाथ थामकर, उन्हें रास्तों से प्यार करना सिखा दे।

मिथलेश बारिया का लेखन सोच के नए आयाम खोजता है, बाकी पाठक की तलाश पर निर्भर है, वो इस बेजोड़ खजाने में गोता लगाकर, जाने कौन सा मोती पा जाएँ?  

लेखक से जुड़ने की जगह: ट्वीटर ब्लोग
किताब की प्रति पाने के लिए: छोटी छोटी बातें (अमेजन)
मेल एड्रेस: contactmbaria at gmail dot com


December 14, 2018

Book Review: The Great Smog of India by Siddharth Singh


“We have largely treated Air pollution as a local issue, rather than a national or even international one. Expecting local leaders and Chief Ministers to solve the problem is akin to expecting the captain of a small boat to clean the water around the boat, when in fact the whole lake is filthy”


Title: The Great Smog of India
Author: Siddharth Singh
Publisher:  Penguin Viking
ISBN:  978-0670091171
Genre: Non Fiction, Environment
Pages: 272
Source: Flipkart Review Program
Rating:  4/5 


Air Pollution cuts average Indian’s life expectancy by over 4 years.
Thick haze engulfs Delhi, air quality remains severe. 
Delhi smog reveals a global failure on climate change


These headlines make me sick, every time I scroll twitter or any digital news site, especially when I hear about Delhi. I have spent 5 years of my childhood there, particular area was in developing mode then, we had parks, gardens, of course traffic would exist, still situation was not that exhausting, and now ? I feel suffocated, after knowing that people has started buying oxygen packs.

Is this for real? Is that something we are working hard for? If we have wound in a part of our body, doesn’t the whole body get affected? That’s what happening to me, that’s why I needed to read this book, THE GREAT SMOG OF INDIA by SIDDHARTH SINGH. Though we can’t recover what is already lost but we can surely act towards right direction to save what we have left.

Without stuffing data and statics, author created a well researched book. Isn’t it great? I read a non-fiction that too on serious issue, still I have been enjoyed it thoroughly. The way Siddharth Singh conveyed message into the form of storytelling is commendable. Readers are not generally interested in major views, they want to know, how air pollution impacted human lives. On this note, author did a great job. Simple language makes this book gripping. Author turned it into a must-read by including human case studies.

This book considers the fact about biomarkers and its impact on our genetic material; everyone knows the damage that leads to cancer

In a chapter, author mentioned an experience of an athlete, Sania, how Delhi-Smog robbed a runner of her passion and left her distraught. Of course, Sania is not alone who suffered, there are many complaints of severe headache and  constant coughing hours so much so that it has been degrading life quality on daily basis.

Air pollution kills over a million Indians every year, silently. The silence around the issue is not merely a function of inaction, our government has been working continuously to cope up with crisis, taking several measures towards reducing emissions, still there are holes left in the strategies which need to be reviewed. And this book is perfect eye opener for everyone. 




Author mentioned that “air pollution, crisis is also beginning to step onto toes of India’s image in the international arena. For instance, in December 2017, Sri Lanka’s sport Minister Dayasiri Jayasekra made an official complaint to the International Cricket Council about the critically poor air quality to which players were subjected during a fife day test match held in Delhi”

Add to this, The Smog of India by Siddharth Singh, explores many facets of air pollution in India and what gives rise to the great smog every winter.

Author states clearly that “The state governments of Punjab and Haryana had mandated that the timing of the rice planting should coincide with the monsoon rains which lash the region starting early July. Since 2009, there has even been a law called the Punjab Preservation of Subsoil Water Act that has prohibited the cultivation of paddy before a date is decided by the government.

Owing to such mandates and regulations, the two crop periods of Kharif and Rabi in the case of rice and wheat moved close to one another, leaving about fifteen days in between the two crop cycles.

This put pressure on farmers to prepare the farm for the next crop in a handful of days, and burning the residue has proven to be the cheapest and quickest way to do so”

In the beginning, author talks about implications of air pollution on human health and freedom. What are the key factors behind this pollution? Along with transport and industries author didn’t forget to consider the geographical and meteorological factor that impacting air quality of Delhi.

I liked the way book ends with some takeaway and potential answers. Air Pollution imposes the second highest disease burden in India after child and maternal malnutrition. You can't escape from it but insulate yourself by being aware of it. Reading this book is a wake up alarm for Indians, more than that opportunity to regain our fundamental right to live a happy life. 

Highly Reccomended!


ABOUT AUTHOR  
Siddharth Singh is an energy, mobility and climate policy expert. He was selected to be a German Chancellor Fellow in 2016-17 under the guardianship of Chancellor Angela Merkel's office. In the past, he has worked at the Wuppertal Institute in Berlin, Fridtjof Nansen Institute in Oslo and TERI in New Delhi. He has a graduate degree in international studies and diplomacy from SOAS, University of London, and an undergraduate degree in economics from the University of Delhi. The Great Smog of India is his first book.


Connect to Author :  Twitter 

December 10, 2018

नोट्स: पागलपन है जिए जाना


एक दिन पहले तक जिनकी हंसने की आवाज सुनी, एक दिन बाद सब कुछ खत्म। कितना अजीब है ये सब, चन्द मिनटों का खेल जैसे, एक महीन सांस का धागा, बनने की प्रकिया में ही टूट गया, या बाती की वो मद्धम लौ जिसका बुझना अचानक होता है, पलक झपकता जीवन, होने और न होने के बीच डोलता हुआ, पेंडुलम। हजारों जिम्मेदारियों का बोझ लादे कंधे अब दूसरे के कांधे की सैर पर हैं, मुस्कुराते ठंडे होंठ सारी चिंताओं से मुक्त, कितना बड़ा पागलपन है जिए जाना, सिर्फ जीते चले जाना। थोड़ा ठहरना है, देखना है पीछे, कितना अनजिया छूट गया, दर्द है टीस भी, गहरी नींद सब मिटा देगी, चंद मिनटो का खेल बस।

-- अंकिता चौहान

December 09, 2018

Notes : Lost in a Bookshelf

बचपन में अपनी स्कूल की किताबों से अलग एक लाइब्रेरी बनाई थी, करीब सौ किताबें कहानियों की, कॉमिक्स से लेकर भारतीय सुपरहीयोज यानी कृष्ण हनुमान महाभारत बाल रामायण हातिम ताई अकबर बीरबल, प्रेमचंद के गोदान गबन तक। जब पढ़ने बाहर गई तो वो लाइब्रेरी गायब हो गई शायद वो बचपन की किताबें उन बच्चों के हिस्से आयीं जिन्हें उनकी ज्यादा जरूरत थी, गोदान के अलावा मम्मी ने सब किताबें बांट दी। इतना गुस्सा आया था मुझे उस वक्त। इतने सारे दिन चुप रही थी। नाइंथ में मैथ्स को अपना दोस्त बना लिया था। उसमे सर खपाना वक्त को खत्म करने का सबसे आसान जरिया लगा। लेह्निजर और जोऑलजी को अलविदा कहकर कुछ साल पहले किताबों की अपनी उसी दुनिया में लौटना एक मजबूरी थी, धीरे धीरे फिर से पढ़ रही हूँ, छोटू सी लाइब्रेरी बनाने की कोशिश कर रही हूँ। ज्यादातर किताबें किंडल में ही हैं। लगता है अपने पीछे जितनी कम फिजिकल प्रेजेंस छोड़कर जाओ उतना अच्छा रहेगा। खुश हूँ, आउटफिट्स को उँगलियों पर काउंट कर सकती हूँ, जरा से हैं। एक्सेसरीज के बारे में सोचने पर भी कुछ ध्यान नहीं आता, किताबें हैं जिन्हें लंबा खाली वक्त मिलते ही डिजिटल शीट में डालना है, कैटलॉग टाईप कुछ। 


October 10, 2018

Book Review: Eating Wasps by Anita Nair


Title: Eating Wasps
Author: Anita Nair
Publisher: Context
Genre: Literary Fiction
Pages: 260
ISBN: 978-9387578722
Source: Flipkart Review Program
Rating: 5/5

Ghost and writers are more alike than you think. We can be what you want us to be. We can hear your thoughts even if you don't tell us. We can read the silences and shape your stories as if they happen to us, and I was both: a ghost and a writer.

Eating Wasps, unusual and electrifying novel, set in a small town, by the river Nila. Anita Nair, flickers between many characters, along with protagonist, Shreelakshmi, thirty-five year old writer, who committed suicide.

Anita Nair has woven a strong character, despite of killing herself, It seemed, Shreelakshmi was an emotionally balanced person, and a truly rebel, but life comes with its own unexpected disappointments. One can fight with the world but loved ones. She felt cheated by her lover-husband, that incident broke her and led her to take decision of ending her life.

Anita Nair writes sensitively. She has great command on women’s inner world and complexities. In this book, Eating Wasps, Every character wants to live on their own will, they don’t regret of their desires, they don’t feel apologetic for their existence.

Besides the protagonist, Shreelakshmi, there are nine other women who face oddly situations and deal with them. Here, I have to mention, this is not a la-la-land book, you would surely observe the dark corners of human society. 



In the chapter, Age of fear, Anita Nair writes about a baby girl, who is growing up in a environment, lack of love and attention, how this drew her to heart-wrenching incident. When Nair, depicts fear of a  sexually assaulted girl, Yes I felt disgust, I felt pain and that’s the power of her writing, it breaks something inside, like strike a hammer on ice.
   
I wish I could write more about plot, to be honest that would kill the charm of reading prose, i.e. sentence by sentence. Who placed an index finger into false back of cupboard? What is the story behind weird title ‘Eating Wasps’? Who is that frightened child, hiding in an antique cupboard of private resort?

Basically, there are external and internal struggles and Anita Nair, put her characters so brilliantly into unhappy situations, that makes story gripping. For instance, when Urvashi, questioning on her life..
   
It had begun on her fifty-five birthday. ‘Just who am I Mahesh?’ Urvashi asked as they sat in their balcony for their customary drink and catching up on the day chat. Mahesh frowned at his wife ‘what a strange question’ He said, sipping his whisky.

Add to this, Megha, Liliana, Urvashi, Brinda, Najma, Maya and others, deal with related issues, as child abuse, stalking, family pressures. Not a single person seemed heroic, yet they all are powerful. They feel every emotion, jealousy, desire, and longing for breathing space. You connect with them immediately.

It is really superlative art, how Nair, switching on the next character without losing the interest of reader. It is worth to spend time, when you get clean sentences, clear perspective, beautiful imagery, effortless writing, and unusual plot.

Don’t miss this beauty “Eating Wasps by Anita Nair”. Even I have decided to explore more work by author. For this one, HIGHLY RECOMMENDED. 

About the Author


Anita Nair is the author of several novels, including The Better Man, Mistress, Idris: Keeper of the Light and Alphabet Soup for Lovers. She has also authored a crime series featuring Inspector Gowda.
Anita’s other books include Malabar Mind, a collection of poems, Goodnight & God Bless, a collection of essays, and six books for children. She has written two plays and the screenplay for the movie adaptation of her novel Lessons in Forgetting, which was part of the Indian Panorama at IFFI 2012 and won the National Film Award in 2013. Her books have been translated into thirty-one languages around the world. She is also the founder of the creative writing and mentorship programme, Anita’s Attic.


September 18, 2018

Story: Yaadon Ka Idiot Box with Neelesh Misra - Chaukhat (Aired on 92.7 BigFM)


दो पौधे मिट्टी में रोंपकर, थोड़ा खांसते हुए, मैं कुर्सी पर आकर टिक गयी। पलकों में भारीपन महसूस हुआ। ये थकान पचास की उम्र को छू चुके शरीर की नहीं थी। मेरा मन थक चुका था। कभी इंतजार करते हुए, तो कभी किए जा रहे इंतजार को दुनिया की नजरों से छुपाते हुए।

धुंधलाई नजरों से मैंने आसमान को देखा। गहरे-जामुनी बादल बरसने को तैयार खड़े थे। हथेली से घुटनों को सहलाते हुए मैंने तनु के कमरे की ओर नजर डाली। खिड़की अब-तक बंद थी।

“ये लड़की भी जाने कब बड़ी होगी, आठ-बजे तक कौन सोता है” चेहरे पर गुस्से में घुली-मिली मुस्कान आ गयी।

सुबह होने पर मैं अक्सर भूल जाया करती थी कि इस घर में मेरे अलावा एक और शक्स है....तनु। तनु को सिर्फ एक रिश्ते में बाँधना मुमकिन नहीं था। वो मेरे लिए क्या थी ये सिर्फ मैं ही जानती थीं, मेरी वर्क-पार्टनर, शाम की चाय पर चियर्स कहने वाली दिलपंसद साथी या मेरे इकलौते बेटे कबीर की मंगेतर...